प्रगत स्तर की पुस्तकें
पहले स्तर की पुस्तकों के बाद, प्रगत स्तर की पुस्तकों का अध्ययन के लिए प्रकाशन किया जाएगा । इस स्तर की दो पुस्तकें बनाई जाएंगी, 1) प्राथमिक स्तर की संस्कृत व्याकरण पुस्तक 2) प्रगत स्तर की संस्कृत व्याकरण पुस्तक ।
प्राथमिक व्याकरण पुस्तक
व्याकरण का सामान्य ज्ञान इस पुस्तक में एक सरल, आकर्षक और मनोहर तरीके से दिया जाएगा । पुस्तक में चित्र, आलेख, गीत और संस्कृत के अभ्यास भी शामिल व्याकरण का सामान्य ज्ञान इस पुस्तक में एक सरल, आकर्षक और मनोहर तरीके से दिया जाएगा । पुस्तक में चित्र, आलेख, गीत और संस्कृत के अभ्यास भी शामिल होंगे । इस पुस्तक का अध्ययन आपको संस्कृत का एक प्राथमिक ज्ञान और व्याकरण के प्राथमिक सिद्धांत देगा । यह पुस्तक हाई-स्कूल के बच्चों और संस्कृत बोलने के इच्छुक लोगों के लिए उपयोगी होगी ।


