प्राथमिक स्तर की पुस्तकें
प्राथमिक स्तर की पुस्तकें छोटे बच्चों के लिए और जो संस्कृत में नयें हैं उनके लिए बनाई गई हैं । प्राथमिक स्तर की पुस्तकों के तीन भाग हैं, 1) गीता पुस्तक 2) चित्र पुस्तकें 3) एक श्लोक कथा पुस्तकें । कुल 13 प्राथमिक स्तर की पुस्तकें हैं
गीता पुस्तक
- भारतीय संस्कृति का एक सार है गीता, गीता को समाज द्वारा पूजे जाने की आवश्यकता है, इसे जीवन में समझा जाये और पालन किया जाना चाहिए ।
- गीता संस्कृत में है, जो संधि और समास के कारण उच्चारण करने में बहुत कठिन हैं ।
- गीता के अर्थ पर हजारों पुस्तकें हैं लेकिन उच्चारण के संदर्भ में एक भी उपयुक्त पुस्तक नहीं हैं ।
- हमारे पुस्तक में गुजराती लिपि, अंग्रेजी लिपि और संस्कृत लिपि (देवनागरी) शामिल हैं ।
- यह पुस्तक हर पृष्ठ पर विविध चित्रों के कारण आकर्षक होगा ।
चित्र पुस्तकें
चित्रों की स्मृति हमारे मन में एक लंबे समय के लिए स्थायी हो जाती है, इसलिए चित्रों के माध्यम से भाषा सीखना आधुनिक शिक्षकों के अनुसार आसान हैं । इसलिए हमने चित्र और छोटे-छोटे वाक्यों को जोड़कर 9 पुस्तकें बनाई हैं ।
श्लोकी कथा पुस्तक
इस श्रृंखला की पुस्तकें एक श्लोक के माध्यम से संपूर्ण पुस्तक के ज्ञान को शामिल करेंगी । संस्कृत में कई श्लोक हैं जो एक ही श्लोक में पूरे ग्रन्थ की कहानी को समाविष्ट करते हैं । किसी ने संस्कृत साहित्य में कभी इस तरह की पुस्तक का निर्माण नहीं किया ।













